भागवत स्वयं भगवान है :आचार्य पवन शास्त्री
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियां प्रखंड के बेलाही गांव में आयोजित साप्ताहिक भागवत महापुराण कथा प्रवचन के प्रथम दिन गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कन्या, महिला व अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञाचार्य पंडित पवन शास्त्री की देखरेख में पवित्र मुनहरा बलान नदी में जल भरकर कलश की स्थापना यज्ञ स्थल परिसर में की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य ने कहा कि भागवत स्वयं है। भक्ति से शक्ति मिलती है। ऐसे आयोजन से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारा व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता। उत्सव से उत्साह बढ़ता है।बच्चों व ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
मौके पर हरिश्चन्द्र यादव, कुमार नीलारविंद, दिनेश, नवीन, विपिन, मनोज यादव समेत सैकड़ों थे।

