मधुबनी में निगरानी का बड़ा एक्शन 5 लाख रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार
रिपोर्ट:सुरेश कुमार गुप्ता
मधुबनी/ बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मधुबनी जिले में पथ निर्माण विभाग के एक इंजीनियर को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।निगरानी टीम को पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने जाल बिछाया और इंजीनियर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके से ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने इंजीनियर के आवास पर भी छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार आवास से लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। बरामद संपत्ति का आंकड़ा करोड़ों में होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल निगरानी टीम इंजीनियर से पूछताछ कर रही है और बरामद कैश और जेवरात के स्रोत की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद जिले के भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

