बिहारबिज़नेस

लदनियां बाजार में खुला अत्याधुनिक टालशन होटल & रेस्टोरेंट पूर्व विधायक गुलाब यादव ने किया भव्य उद्घाटन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:कृष्णा कुमार 

मधुबनी/भारत-नेपाल सीमा से सटे लदनियां प्रखंड मुख्यालय के लदनियां बाजार लौकहा रोड में आज एक नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। टालशन  होटल & रेस्टोरेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक गुलाब यादव ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में रामाशीष पासवान, पूर्व मुखिया गणेश कुमार यादव, पूर्व मुखिया राम देव यादव, राम नाथ यादव, जगदीश यादव, उदय यादव, राम चंद्र ठाकुर, प्रमोद यादव सहित अन्य ग्रामीण और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

फीता काटने के बाद पूर्व विधायक गुलाब यादव ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर इस तरह के आधुनिक होटल और रेस्टोरेंट के खुलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सीमा पार से आने-जाने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। होटल संचालक ने बताया कि यहां आवास की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट शाकाहारी और मांसाहारी भोजन उचित दाम पर उपलब्ध होगा।

क्षेत्रवासियों ने इस नए प्रतिष्ठान के खुलने पर हर्ष व्यक्त किया है।