बिहारशिक्षा

प्रदेश के कुल 3.20 लाख शिक्षकों में से अब तक 2.40 लाख शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है : शिक्षा मंत्री ,मिथिलेश तिवारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की बड़े पैमाने पर जांच शुरू की है।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जानकारी दी कि प्रदेश के कुल 3.20 लाख शिक्षकों में से अब तक 2.40 लाख शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है।

सत्यापन के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है  अब तक 1700 शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त पाए गए हैं। फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शेष 80,000 प्रमाण पत्रों का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है।

विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लंबित सत्यापन रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर भेजें।बिहार में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।