बिहार

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने पटना में अपनी सेवा संबंधी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार-दफादार कर्मियों पर किए गए अकारण लाठीचार्ज और पुलिसिया दमन की घटना की तीव्र शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस तरह का लाठीचार्ज किया जाना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपुर्ण है। और यह कहीं ना कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का कार्य कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर ही पुलिस का दमन और अत्याचार लोकतंत्र में लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने वाली करवाई है।
एजाज ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कार्यों में लगे हुए दफादार और चौकीदार जो गांव की सुरक्षा करते हैं, उन पर पटना पुलिस के के द्वारा लाठी चार्ज किया जाना और इन कर्मियों की पिटाई किया जाना कहीं से भी उचित नहीं है। सबसे अफसोस जनक बात यह है कि इस तरह की घटना के बाद भी सरकार के स्तर से उन अधिकारियों पदाधिकारियों और पदाधिकारीयों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है जो इस तरह के पुलिसिया दमन तथा लाठी चार्ज में शामिल रहे।
इन्होंने कहा कि इस मामले पर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी आखिर सत्ता के मोह में चुप क्यों है ? आखिर उन्हें ऐसे चौकीदार और दफादार के ऊपर हुए लाठी चार्ज के बाद भी मानवीय संवेदना क्यों नहीं जगी आखिर क्या कारण है। कब तक सत्ता के मोह में ये लोग चुप रहेंगे। जो चौकीदार और दफादार ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा का कार्य करते हैं आज वही अपनी मांगों के समर्थन में जब सरकार के सामने न्याय की गुहार लगाते हैं तो उन पर दमनात्मक करवाई होती है। यह सभी दलित ,शोषित और वंचित वर्ग से आते हैं।
इन्होंने राज्य सरकार से अविलंब चौकीदार -दफादार के जायज मांगों को पूरा करने के साथ ही लाठी चार्ज में संलिप्त अधिकारियों और पदाधिकारी पर कार्रवाई की भी मांग की है।