क्राइमबिहार

भोजपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई! 20 हजार से अधिक कारतूस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार सिंह 

बिहार /  कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के पास कोईलवर पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने अवैध कारतूस तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सफारी कार से भारी मात्रा में कारतूस की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर एक सफारी कार को रोका।

तलाशी के दौरान कार से 20 हजार से अधिक कारतूस और एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से कार में सवार तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपितों में दो मुजफ्फरपुर और एक सिवान जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस की बरामदगी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा मामला हो सकता है।

फिलहाल कोईलवर थाने में मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारतूस कहां से लाए जा रहे थे और कहां सप्लाई किए जाने थे।