बिहार

लदनियां में ‘पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना’ को लेकर नुक्कड़ नाटक, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:शंकर प्रसाद सिंह 

मधुबनी/लदनिया प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक पर क्षेत्र के लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से  विद्युत विभाग द्वारा  नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’ के विभिन्न लाभों से आम जनता को अवगत कराया गया।
​कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सहज व प्रभावी अभिनय के जरिए बताया कि छतों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में भारी बचत के साथ घरेलू सुविधाएं कैसे बढ़ाई जा सकती हैं। कलाकारों ने “सोलर पैनल हर छत, बचत और सुविधा हर घर” का नारा देकर लोगों को पर्यावरण अनुकूल सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
​मौके पर मौजूद विद्युत कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और उपभोक्ताओं की वित्तीय बचत कराना है। योजना का लाभ उठाने के लिए वितरित पैंपलेट पर मौजूद क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन कर आसानी से पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15555 अथवा आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
​कार्यक्रम के दौरान एसडीओ संजीत कुमार, जेई सुशील कुमार और शारदा इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गांधी चौक पर आयोजित इस सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने बिजली विभाग की इस पहल की काफी सराहना की।