देश - विदेशउत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव में JDU का बड़ा दांव शराबबंदी और बिहार मॉडल को बनाएगी चुनावी मुद्दा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने में जुटी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति के संकेत दे दिए हैं ।रविवार को वाराणसी के कोरौता में आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने पूर्ण शराबबंदी और बिहार के सुशासन मॉडल को प्रमुख मुद्दा बनाने पर चर्चा की।

सम्मेलन के दौरान शराबबंदी के समर्थन में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। महिलाओं का कहना था कि शराबबंदी से परिवार और समाज दोनों सुरक्षित होते हैं।पार्टी नेताओं ने कहा कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी, महिला सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे को लेकर JDU अपनी आवाज बुलंद करेगी।

नेताओं ने दावा किया कि नीतीश कुमार का बिहार मॉडल आज पूरे देश के लिए एक मिसाल है और यूपी में भी इसे लागू करने की जरूरत है।अब देखना होगा कि बिहार के शराबबंदी मॉडल को JDU उत्तर प्रदेश की राजनीति में किस तरह पेश करती है और जनता इस पर कितना भरोसा जताती है।