बंगालदिल्लीराजनीतिक

पप्पू यादव साधु-संतों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे, वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की रैली

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार सिंह 

नई दिल्ली/ बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज अपने समर्थकों और साधु-संतों के साथ दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की महारैली में पहुंचे।

यह रैली वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली के खिलाफ बुलाई गई थी। रैली में पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पप्पू यादव ने कहा साधु-संत भी आज लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर हैं। चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए, अगर आयोग ही सवालों के घेरे में रहेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा।

रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के कई नेता, कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में मौजूद रही। विपक्ष ने मांग की है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनाव में धांधली के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो।