बिहारसंस्कृति

लदनियां बाजार के गांधी चौक पर कल होगा नुक्कड़ नाटक PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी /लदनियां प्रखंड मुख्यालय लदनियां बजार में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जयनगर के आदेशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यालय आदेश संख्या- 89, दिनांक 28/10/2026 के अनुसार लदनियां प्रखंड मुख्यालय लदनियां बाजार (गांधी चौक) पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। लदनियां बाजार, गांधी चौक, 31 अक्टूबर 2026  शाम 04:00 बजे से 05:00 बजे तक इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सोलर पैनल पर सब्सिडी और मुफ्त बिजली कैसे मिलेगी इसके बारे में कलाकारों द्वारा नाटक के जरिए समझाया जाएगा।

विभाग के नोडल पदाधिकारी सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बाबूबरही (मो. 9031082988) इस कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।

बिजली विभाग ने लदनियां बाजार के सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना की जानकारी लें और लाभ उठाएं।