डॉ. संजीव का बड़ा बयान DEO, BEO, DPO को दी खुली चेतावनी BJP के नवल किशोर यादव पर भड़के बोले बर्बाद कर दूंगा
रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार सिंह
पटना / पटना शिक्षक MLC सीट से RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार सिंह की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। BJP के 30 साल के गढ़ को ढहाने वाले डॉ. संजीव ने अब सीधे अधिकारियों और BJP नेताओं को ललकारा है।जीत के बाद डॉ. संजीव ने कहा कि
DEO, BEO, DPO कान खोलकर सुन लें ।शिक्षकों का शोषण, ट्रांसफर-पोस्टिंग में वसूली और घूसखोरी अब नहीं चलेगी। अगर किसी शिक्षक को परेशान किया तो मैं बर्बाद कर दूंगा।
उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा कार्यालयों में भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है और शिक्षकों को सम्मान नहीं मिल रहा।BJP के नवल किशोर यादव पर सीधा हमला डॉ. संजीव ने अपने प्रतिद्वंद्वी और 5 बार MLC रहे BJP के कद्दावर नेता नवल किशोर यादव पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि नवल किशोर यादव 30 साल से शिक्षकों को गाली देकर और फर्जी वोटरों के दम पर जीतते आ रहे थे।नवल किशोर यादव ने वित्त रहित कॉलेजों के नाम पर शिक्षकों को लूटा है। कई कॉलेजों में अवैध पदों पर कब्जा कर रखा है। इस बार शिक्षकों ने उनके घमंड को तोड़ दिया है।
बता दें कि डॉ. संजीव ने चुनाव से पहले ही 5200 फर्जी वोटरों का नाम कटवाया था और मतदान के दिन 25 फर्जी वोटरों को पकड़वाया था।
मूल निवासी: खगड़िया, परबत्ता – नयागांव .पिता: 5 बार विधायक रहे डॉ. R.N. सिंह ,पढ़ाई: मुंबई के KEM हॉस्पिटल से MBBS,2020 में JDU से परबत्ता से विधायक, 2024 में RJD में शामिल पटना शिक्षक सीट पर 4487 वोट लेकर 1057 वोटों से नवल किशोर यादव (3430 वोट) को हराया ।नवल किशोर यादव पिछले 30 सालों से पटना शिक्षक सीट पर काबिज थे। इस बार RJD के डॉ. संजीव ने उनका किला ढहा कर साबित कर दिया कि पार्टी बदली है, फायर और ब्रांड वही है।

