SSB जयनगर ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद अनुमानित मूल्य ₹55,30,040 ।। 2.महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अग्रगामी अड़तालीस वाहिनी के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण किया
न्यूज डेस्क
पटना/मधुबनी/ अंचल अधिकारी जयनगर से प्राप्त आसूचना के आधार पर अग्रगामी अड़तालीस वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के समवाय मुख्यालय कमला, बिहार पुलिस, जयनगर तथा अंचल कार्यालय, जयनगर की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।
उक्त संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 270/15 से लगभग 01 किलोमीटर दूर भारतीय क्षेत्र के अंतर्गत जयनगर स्थित चित्रगुप्त कॉलोनी, वार्ड संख्या 14, वाटर वेज चौक के निकट एक मकान में छापेमारी की गई। उक्त मकान राहुल कुमार, पुत्र श्री रामनाथ का बताया गया है, जिसमें संजय महतो द्वारा किराये पर गोदाम लेकर पटाखे रखे गए थे।
छापेमारी के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। बरामद पटाखों का अनुमानित कुल मूल्य ₹55,30,040 (पचपन लाख तीस हजार चालीस रुपये) बताया गया है। बरामद पटाखों की जब्ती एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जयनगर पुलिस द्वारा की गई। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई।
अग्रगामी अड़तालीस वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
2.महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना द्वारा अग्रगामी अड़तालीस वाहिनी के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण
पटना * निशीत कुमार उज्ज्वल (IPS), महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना द्वारा अग्रगामी अड़तालीस वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के अंतर्गत सीमा चौकियों कमला, बेतौन्हा एवं देवधा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक महोदय ने भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली गतिविधियों तथा सीमा सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी कार्य संबंधी समस्याओं, ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान महानिरीक्षक महोदय ने सीमावर्ती क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल, सशस्त्र प्रहरी बल (APF), नेपाल एवं बिहार पुलिस के साथ मिलाप की। बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम, आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने तथा सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को सतर्कता, मुस्तैदी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
महानिरीक्षक के वाहिनी मुख्यालय, जयनगर आगमन पर कमांडेंट राजेंद्र कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। तत्पश्चात उन्होंने वाहिनी मुख्यालय स्थित जवानों के बैरकों, मेस एवं परिसर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक प्रबंधों का जायजा लिया।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना, सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों का आकलन करना तथा सीमा पर तैनात जवानों की कार्य संबंधी समस्याओं एवं उनके कल्याण से जुड़ी सुविधाओं की समीक्षा करना था।

