क्राइमबड़ी खबरेबिहार

लदनियां पुलिस का धमाका 135 लीटर शराब 2.15 लाख कैश के साथ 7 तस्कर धराए, 8 गाड़ियां जब्त नेपाल बॉर्डर से हो रही थी तस्करी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:कृष्णा कुमार 

मधुबनी / लदनियां थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।थाना कांड संख्या 441/26 दिनांक 14/10/26 धारा 274/275/3(5) BNS एवं 30(a) बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2016के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कांड के वादी S.I संत लाल पासवान हैं।पुलिस ने मौके से 135 लीटर नेपाली देसी शराब 4 चार पहिया वाहन 4 मोटरसाइकिल 2 लाख 15 हजार भारतीय रुपया नकद 1 मोबाइल जब्त किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. राम सोभित यादव उम्र 67 वर्ष पे. स्व. धनिकलाल यादव
2. राजा राम यादव उम्र 21 वर्ष पे. स्व. कारी यादव
3. अमित कुमार ठाकुर उम्र 21 वर्ष पे. भोगेन्द्र ठाकुर
4. नितिश कुमार यादव उम्र 18 वर्ष पे. विनोद यादव
5. ध्यानंद यादव उम्र 18 वर्ष पे. कपिलदेव यादव – सभी पाँचों ग्राम भोगिया, थाना लदनियां, जिला मधुबनी
6. रोहित कुमार कामत उम्र 19 वर्ष पे. रामऔतार कामत, ग्राम गगदहा, थाना लदनियां
7. संजीव कुमार उम्र 41 वर्ष पे. रामरिजन यादव, ग्राम पडेरवा, थाना मातर, जिला सिरहा, नेपाल सभी की गिरफ्तारी योगिया से किया गया है ।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।