बिहारक्राइमसमस्या

बिहार हलचल न्यूज का बड़ा असर: 5 महीने से लापता मासूम का मामला नेपाल के युवक को लदनियां पुलिस ने दबोचा बच्ची अब भी लापता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:कृष्णा कुमार

मधुबनी / लदनियां थाना क्षेत्र के झलौन गांव से जुड़े नाबालिग दुष्कर्म और अपहरण के सनसनीखेज मामले में आखिरकार 5 महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

‘बिहार हलचल न्यूज’ पर खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद हरकत में आई लदनियां थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मासूम बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में दहशत है।

नेपाल का युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की कुमार यादव, उम्र 18 वर्ष, पिता राजेंद्र यादव, ग्राम कुसंडी, थाना लाहन, जिला सिरहा, नेपाल के रूप में हुई है।

बताते चलें कि इस संबंध में लदनियां थाना कांड संख्या 194/26 दिनांक 18/05/26 धारा 137(2)/96 B.N.S एवं 8/12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

5 महीने बाद एक गिरफ्तारी, बच्ची बरामद नहीं
परिजनों का आरोप है कि घटना के लगभग 5 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। ‘बिहार हलचल न्यूज’ ने जब इस मामले को उठाया तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी भी वही है ।आखिर मासूम बच्ची कहां है। बच्ची अभी तक बरामद नहीं हुई है।

ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब तक बच्ची बरामद नहीं होती, तब तक न्याय कैसे मिलेगा।

S.I रूपा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बच्ची की बरामदगी के लिए नेपाल सीमा सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।