क्राइमदेश - विदेशबिहार

भारत-नेपाल सीमा पर लदनियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1213 लीटर नेपाली शराब बरामद तीन चक्का वाहन जब्त

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भारत-नेपाल सीमा से तस्करी का खेल थम नहीं रहा है, लेकिन लदनियां थाना पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

भारत-नेपाल सीमा के मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SI रूपा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए योगिया गाँव के पास भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 1213 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद की है। शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन चक्का वाहन को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि शराब को नेपाल से भारत लाकर तस्करी की योजना थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ लिया।

इस संबंध में लदनियां थाना कांड संख्या 435/26, दिनांक 13/10/2026 के तहत धारा 274/275/3(5) B.N.S. और बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों से पूछताछ की जा रही है और इस धंधे में जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।