इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
राजकुमार यादव की रिपोर्ट
पटना / इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के नेताओं ,विधायक , पूर्व विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा सत्यमूर्ति के पास सुबह से ही जुट गये। और प्रदर्शन के दौरान भारी नारेबाजी करने लगे।विधानसभा सत्यमूर्ति के पास कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन में अलर्ट मोड़ में कई स्तर पर ब्रैकेटिंग कर प्रदर्शनकरियो को रोकने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने हाथों में झंडा बैनर और पोस्टर लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विशेष विरोध करते हुए नारेबाजी कर रहे थे सत्यमूर्ति के पास चारों तरफ बेरिकेटिंग कर रोक दिया।मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से ब्रैकेटिंग गई थी जैसे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव करीबी 11:00 कार्यस्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के बीच जोस में उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए ब्रेकिंग फांदने की कोशिश होती रही लेकिन पुलिस प्रशासन ने नाकाम करते रहे। तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यस्थल पर पहुंचते ही खुद मोर्चा संभाला और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकभवन मार्च में निकल पड़े।
उन्होंने खुद सुरक्षा में लगाये गए बेरिकेटिंग को फांद कर पार गए। तीसरे बेरिकेटिंग के पास सचिवालय के एसडीपीओ डॉ अनु कुमारी ने रोकते हुए हुए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया।लेकिन फिर ऊपर से फोन आया कि पकड़ना नहीं है । एसडीपीओ अनु कुमारी ने डेलीगेट्स के सभी 6 सदस्यों को गाड़ी में बैठा कर लोकभवन की ओर चल दी। डेलीगेट्स के सदस्यों में तेजस्वी प्रसाद यादव, मुकेश साहनी, डॉक्टर मीसा भारती, आईपी गुप्ता सहित सभी लोगों को लोकभवन पहुंच कर राज्यपाल से मुलाकात कर केंद्रीय चुनाव आयुक्त के खिलाफ आवेदन सौंप कर कानूनी कार्रवाई के साथ बर्खास्तगी की माँग की।
तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जिस हिसाब से ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। याह बिहार की धरती है और लोकतंत्र की जननी से यह लोग एस आई आर की शुरुआत की थी। हम लोग लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। हम लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान मानने वाले लोग हैं, लेकिन जिस हिसाब से पूरा फर्जीवाड़ा चुनाव आयोग में चल रहा है। याह ज्यादा देर तक चलने वाला नहीं है। उनके जाने की शुरुआत बिहार की धरती से हो गई है। भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश की जा रही हैं। इसके लेकर हम लोग राज्यपाल को मोमरेंडम दिया है।

