अनंत सिंह और नीरज विवाद में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की एंट्री
न्यूज डेस्क
पटना/अनंत सिंह और नीरज विवाद में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की एंट्री हो गई है। जदयू की कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह को दोनों के बीच के विवाद को सुलझाने का जिम्मा सौंपा था।सोमवार को नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुझको फोन किया था। आज मैंने अनंत सिंह से बात की है। उनकी कुछ शिकायतें हैं। उनका कहना है कि जब नीतीश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था तब मैं राजद में होते हुए भी नीतीश सरकार के समर्थन में था। मेरी पत्नी ने नीतीश सरकार को सपोर्ट किया था।समर्थन के पीछे एक वजह थी, नीतीश कुमार का सम्मान ।
जब वो नीतीश से मिलने गए थे तब नीतीश कुमार ने कहा था आप मोकामा से लड़िए। लेकिन जब वो चुनाव लड़े तो कई तरह का दुष्प्रचार किया जाने लगा। कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया तो होगी। ताली दोनों हाथों से बजती है। उस वक्त को पार्टी को कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश की पार्टी से चूक हुई है।आपको बता दे की अनंत सिंह कह चुके हैं कि मैं नीतीश कुमार को मानता हूं। उन्होंने बिहार को बनाया है। मैं उनका दीवाना हूं।
उनके लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी। गोली तक खाई।लेकिन पार्टी में नीति है तो अब न्याय हो। मैं जब विधानसभा का चुनाव लड़ रहा था तब नीरज ने क्या क्या नहीं किया। तब पार्टी कहां थी। अगर नियम है तो सबके लिए बराबर हो। वरना पार्टी रहे या ना रहे। मैं किसी का कर्मचारी नहीं हूं। नीरज कुमार ने 4 विधानसभा चुनाव में मेरे विरोध किया तब पार्टी ने क्यों कोई एक्शन नहीं लिया।

