लदनिया बाजार में लगभग 10 एकड़ सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा प्रशासन बना मूकदर्शक गरीबों पर ही चलता है बुलडोजर
न्यूज़ डेक्स
मधुबनी / लदनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार लदनिया बाजार में दो जगहों पर बड़ी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसका खाता संख्या – 365, खेसरा – 1198 : लगभग 3 एकड़ भूमि दूसरा खेसरा – 970 : लगभग 7 एकड़ / 10 कट्ठा जमीन हैं।
बताया जा रहा है कि ये दोनों जमीन प्रखंड मुख्यालय लदनिया बाजार के बीचों-बीच अवस्थित है और इसका सारा रिकॉर्ड अंचल कार्यालय में मौजूद है। इसके बावजूद भू-माफिया और दबंगों द्वारा खुलेआम इस पर पक्का मकान और दुकानें बनाई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन कान में तेल डालकर सोया हुआ है। लोगों का कहना है कि जब कोई गरीब, भूमिहीन व्यक्ति सरकारी जमीन पर झोपड़ी भी डालता है तो अंचलाधिकारी और जिला प्रशासन तुरंत नोटिस देकर खाली करवा देता है और बुलडोजर चल जाता है। लेकिन लदनिया बाजार में भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे करोड़ों के अतिक्रमण पर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक मूकदर्शक बना हुआ है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिहार सरकार के द्वारा पूरे राज्य में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया था, जिसकी घोषणा खुद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की थी। लेकिन लदनिया में इस आदेश का कोई असर जमीन पर नहीं दिख रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब सारे रिकॉर्ड प्रशासन के पास हैं तो आखिर लदनिया बाजार की 10 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कब होगी।क्या प्रशासन सिर्फ गरीबों के लिए ही सख्त है और माफियाओं के सामने बेबस।
बिहार हलचल इस खबर पर नजर बनाए हुए है

