S.M.J. कॉलेज खाजेडीह में कुछ छात्रों का आतंक, बिना परीक्षा पास होने का बना रहे दबाव अब वैसे छात्रों पर करवाई जारी
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियां प्रखंड अंतर्गत S.M.J. कॉलेज खाजेडीह में कुछ छात्रों की मनमानी से कॉलेज प्रशासन परेशान है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि कॉलेज में कुछ ऐसे छात्र हैं जो बिना परीक्षा दिए ही पास होना चाहते हैं।
प्रधानाचार्य के अनुसार, जब उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वे कॉलेज परिसर का मोबाइल से वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर देते हैं, जिससे कॉलेज की छवि धूमिल हो रही है।
इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे छात्रों को चिह्नित कर कॉलेज से निकालने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी उन्हें सुधरने का मौका दिया जा रहा है। यदि वे नहीं मानते हैं तो बाध्य होकर यह कदम उठाना पड़ेगा।
प्रधानाचार्य ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इसलिए अपने भविष्य को बचाएं और किसी के बहकावे में न आएं। पढ़ाई पर ध्यान दें और कॉलेज के अनुशासन का पालन करें।

