पुलिस ने बूट से मारा मां-बहन की गाली दी हिरासत में लिए गए छात्र का सनसनीखेज आरोप
सेंट्रल डेस्क
पटना/ राजधानी पटना में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्र ने पटना पुलिस पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। हिरासत में लिए गए छात्रों को गर्दनीबाग थाना ले जाया गया।
छूटने के बाद एक छात्र ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि थाने के अंदर और गाड़ी में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।छात्र ने बताया हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे। पुलिस आई और घसीटने लगी। गाड़ी में बूट से मारा गया। गंदी-गंदी गालियां दी गईं। जैसे हम कोई आतंकवादी हों।
इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा पटना में छात्रों को बूट से मारा जा रहा है, गाली दी जा रही है। यही है NDA सरकार का सुशासन शर्मनाक।
इस पूरे मामले पर पटना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया था। मारपीट के आरोप की जांच की जाएगी। अगर किसी पुलिसकर्मी ने गलत किया है तो कार्रवाई होगी।

