जे.यू.एस.आर.एस.पी. उच्च विद्यालय पदमा में सम्मान समारोह बाबूबरही विधायक मीणा कामत हुईं शामिल
कृष्णा कुमार
मधुबनी/ बाबूबरही विधानसभा अंतर्गत लदनियां प्रखंड के पदमा पंचायत स्थित जे.यू.एस.आर.एस.पी. उच्च विद्यालय पदमा +2 में आज विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबूबरही की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मीणा कामत शामिल हुईं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार साहू,मुखिया सुजीत पासवान,सरपंच प्रदीप पासवान, उपमुखिया बिनोद पाल, दानदाता सदस्य एवं समाजसेवी/भूतपूर्व मुखिया रंजन राजू , शिक्षाविद पीताम्बर ठाकुर, सुरेश कामत,समाजसेवी कृष्णानन्द मिश्रा उर्फ आनन्द जी, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक विकास पर हुई चर्चा
सम्मान समारोह के बाद विद्यालय के विकास को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक विकास को लेकर विस्तार से बातचीत हुई।
बैठक में मुख्य रूप से इन मुद्दों पर चर्चा हुई
विद्यालय में पेयजल और शौचालय की बेहतर व्यवस्था
लाइब्रेरी और विज्ञान प्रयोगशाला को सुदृढ़ करना
स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा
छात्र-छात्राओं के लिए खेल के मैदान का ।

