बिहारशिक्षासंस्कृति

बाबूबरही विधायक मीणा कामत ने संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष से की मुलाकात

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

कृष्णा कुमार 

पटना/मधुबनी जिला के बाबूबरही की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मीणा कामत ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष  मृत्युंजय झा  से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।विधायक मीणा कामत ने अध्यक्ष श्री झा  के समक्ष बाबूबरही क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास की संभावनाओं को रखा।

उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र के संस्कृत विद्यालयों की जर्जर स्थिति, शिक्षकों की कमी, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और संस्कृत शिक्षा को आधुनिक रोजगार से जोड़ने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

विधायक ने कहा बाबूबरही ग्रामीण क्षेत्र है, यहां संस्कृत की पुरानी परंपरा रही है। लेकिन विद्यालयों को और अधिक संसाधन और सरकार का सहयोग चाहिए। हमारे बच्चों को संस्कृत के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी मिलनी चाहिए।

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष  मृत्युंजय झा  ने विधायक की मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र का शैक्षणिक विकास हमारी प्राथमिकता में है। संस्कृत बोर्ड की ओर से बाबूबरही के विद्यालयों के विकास के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देना हमारी संस्कृति को बचाना है।

यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। दोनों नेताओं ने बाबूबरही के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

क्षेत्र में इस मुलाकात को विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद बाबूबरही के संस्कृत विद्यालयों की स्थिति में सुधार होगा।