खेलबड़ी खबरेबिहार

अज्ञात अपराधियो ने किराना व्यवसायी को मारी गोली अनुमंडलीय अस्प्ताल में प्राथमिक उपचार उपरांत किया रेफर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 सुरेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

मधुबनी/जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के कमला रोड के पास पूर्व से घात लगाए बाईक सवार अपराधियो ने किराना व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल एवं रुपिया से भरा थैली लेकर हुआ फरार ।घायल व्यवसायी का नाम टिंकू महतो उम्र लगभग 42 वर्ष है ।घायल व्यवसायी को लोगो की मदद से जयनगर अनुमंडल अस्प्ताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिकी उपचार उपरांत क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए मधुबनी रेफर कर दिया । गम्भीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल से रेफर कर मधुबनी क्रिब्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया एवं वहां से भी रेफर कर दरभंगा पारस अस्प्ताल में भर्ती कराने की बाते सामने आ रही है ।घायल व्यवसायी को पेट मे दो गोली लगी है एवं स्थिति चिंताजनक है ।जयनगर थाना पुलिस के एसडीपीओ सदानन्द कुमार ,इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रमन कुमार सहित पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुँचकर जिंदा गोली एवं खाली खोका बरामद की है ।यह घटना दस बजकर बाइस मिनट का बतलाया जा रहा है ।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में लगी है और सीसीटीवी कैमरा में अपराधियो का चेहरा सहित घटना को अंजाम देते का वीडियो कैद हुआ है ।जयनगर एसडीपीओ सदानन्द कुमार द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारी को सूचना दिया गया ।मधुबनी से एसएसपी योगेंद्र कुमार ,ग्रामीण एसपी मधुबनी से शिवम धाकड़ जयनगर पहुँचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही एसएसपी योगेंद्र कुमार द्वारा एक स्पेशल टीम गठित कर जल्द से जल्द अपराधियो को गिरफ्तार करने का दिशा निर्देश दिए ।एसएफएल टीम द्वारा घटना स्थल पर बिखरे खून के नमूना के साथ सबूत एकत्र किए ।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने घायल के परिजनों को आश्वाशन दिया है कि जल्द से जल्द अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे ।