देश - विदेशराजनीतिक

दतिया विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस की जीत घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों से हराया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत हासिल कर ली है। 15वें और अंतिम राउंड की मतगणना के बाद घनश्याम सिंह को विजयी घोषित किया गया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार अंतिम राउंड तक कांटे की टक्कर रही। फाइनल राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 1,974 वोट मिले जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 1,973 वोट प्राप्त हुए। लेकिन कुल मतों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मार ली।15 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों के अंतर से पराजित किया।

परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जीत पर बधाई देते हुए इसे जनता की जीत बताया।

दतिया सीट भाजपा का परंपरागत गढ़ मानी जाती थी। उपचुनाव में हार से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आशुतोष तिवारी ने हार स्वीकार करते हुए जनता के फैसले का सम्मान करने की बात कही।