भाजपा नेताओं के चक्कर में पप्पू यादव पर हमले की कोशिश
न्यूज डेस्क
दिल्ली /पूर्णिया लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर हुए विवाद को लेकर नया बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में समर्थकों ने दावा किया है कि कुछ नहीं फ्रेंड्स, भाजपा नेताओं के चक्कर में जोश-जोश में पप्पू यादव जी पर हमला करने चले गये थे।पोस्ट में आगे लिखा गया कि यह हमला किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं बल्कि राजनीतिक उकसावे के कारण हुआ। समर्थकों का आरोप है कि भाजपा नेताओं के बहकावे में आकर कुछ लोगों ने सांसद पर हमले की कोशिश की थी।
पप्पू यादव अपने बयानों और जनसेवा को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पूर्णिया में उनकी लोकप्रियता और विरोध दोनों ही तेज हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।
नोट -हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

