झारखंड /चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी के जेल जाने के बाद प्रेमिका सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ी रही।इस दौरान गांव में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा जरी रहा ।
मिली जानकारी अनुसार नावाडीह के गौतम कुमार और बड़ीबीघा की युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, युवती की शिकायत पर 27 जून को स्थानीय हंटरगंज थाना में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा युवती के द्वारा दर्ज कराया गया।
मुकदमा दर्ज होते ही युवक ने पुलिस दवाब को देखते हुए स्थानीय अदालत में आत्म समर्पण कर दिया जहां से अदालत ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया।