क्राइमबिहार

पूर्व भाजपा विधायक कामत से 158 किलोग्राम गांजा बरामद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेक्स 

बिहार /अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के पास स्थित एक मकान से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है। मकान पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नरपतगंज के पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव के कामत से 158 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।मामले में केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।