CRPF जबान से शादी तय पहले शारीरिक संबंध फिर जबान इंकार BPSC शिक्षिका ने नस काटकर आत्महत्या का प्रयास
सुरेंद्र कुमार
पटना/बाढ़ थाना में एक युवती ने नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।हालांकि समय रहते युवती का इलाज करवाया गया और अब वो सुरक्षित है ।
युवती ने बताया कि वो BPSC शिक्षिका है और बेगूसराय जिले में पदस्थापित है।उसकी शादी अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में CRPF के एक जवान से तय हुई जो वर्तमान में रायपुर में पदस्थापित है।
शादी तय होने के बाद दोनों मिलने लगे और इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए।उनकी मुलाकात जारी रही लेकिन धीरे – धीरे लड़के ने लड़की से दूरी बनानी शुरू कर दी और अब जानकारी मिलती है कि लड़के की किसी और लड़की के साथ शादी तय हो गई है ।
लड़की का आरोप है कि वो पिछले दो महीने से शिकायत दर्ज करने पुलिस थाने का चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही है । थक हार कर आज युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया।
हालांकि जानकारी मिलते ही SDPO राम कृष्ण ने मामले पर संज्ञान लिया और उचित दिशा निर्देश दिए।

