देश - विदेशनेपालबड़ी खबरेबिहारसंस्कृति

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी राहत भारतीय वाहनों के लिए बिना भंसार एंट्री अब 9 KM तक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

बिहार/भारत-नेपाल सीमा से रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए नेपाल सरकार ने बड़ी राहत दी है।नेपाल सरकार ने भारतीय निजी वाहनों के लिए बिना भंसार/कस्टम शुल्क के प्रवेश की सीमा 6 किलोमीटर से बढ़ाकर 9 किलोमीटर कर दी है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

क्या है नया नियम
पहले भारतीय वाहन बिना किसी शुल्क के नेपाल सीमा के अंदर सिर्फ 6 KM तक जा सकते थे।
अब इस सीमा को बढ़ाकर 9 KM कर दिया गया है। 9 KM के बाद ही भंसार शुल्क लगेगा।

बिहार के 7 जिलों को सबसे ज्यादा फायदा
इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ बिहार के नेपाल से सटे 7 जिलों के लोगों को होगा। इन जिलों में रोजाना सैकड़ों लोग इलाज, बाजार, नौकरी और रिश्तेदारी के लिए सीमा पार करते हैं।

खास राहत किसे मिलेगी
सीमा के दोनों ओर रहने वाले परिवारों को
निजी वाहन से रोज आना-जाना करने वाले लोगों को
शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों में जाने वाले लोगों को सीमा पर व्यापार और आपसी आवागमन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने नेपाल सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।