बिहार में महंगी हुई जमीन गांवों में 1.6 गुना, शहरों में दोगुना हुआ सर्किल रेट अब हर साल 5% बढ़ेगा MVR
न्यूज डेस्क
पटना/बिहार में जमीन खरीदना अब और महंगा हो जाएगा। राज्य सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों का न्यूनतम मूल्य यानी MVR/सर्किल रेट बढ़ा दिया है।नए रेट के अनुसार गांवों में जमीन 1.6 गुना और शहरों में दोगुनी हो गई है।
क्या हैं नए नियम
1. हर साल 5% बढ़ोतरी अब MVR हर साल 5% स्वतः बढ़ जाएगा।
2. 3 साल पर पुनरीक्षण हर 3 साल पर सरकार रेट का पुनरीक्षण करेगी।
3. नई श्रेणियां शहर में 6 और गांवों में 7 श्रेणियों में जमीन का रेट तय होगा।
पिछली बार ग्रामीण इलाके का रेट 2013 में और शहरी इलाके का रेट 2016 में बढ़ा था।
किसको कितना फायदा-नुकसान
सरकार को फायदा राजस्व में 14,831 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का अनुमान। स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री से आय बढ़ेगी।
किसानों को फायदा जमीन अधिग्रहण पर मुआवजा बढ़ेगा। मुआवजे के रूप में 3,740 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे।
आम लोगों पर बोझ रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी महंगी होने से घर, प्लॉट खरीदना महंगा होगा।
महिलाओं को राहत महिला के नाम जमीन/फ्लैट की रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी में छूट 0.3% से बढ़ाकर 0.5% की गई।
निबंधन विभाग का कहना है कि नया रेट तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

