बड़ी खबरेबिहार

Toyota ने यूट्यूबर मनीष कश्यप पर दर्ज कराई FIR गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/नई दिल्ली/ चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप पर बड़ी ऑटो कंपनी Toyota ने FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार यह विवाद मनीष कश्यप की कार में आई तकनीकी खराबी और उनके द्वारा इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर किए गए दावों से जुड़ा है।

Toyota ने आरोप लगाया है कि मनीष कश्यप ने कंपनी और उसके प्रोडक्ट को लेकर झूठी एवं भ्रामक जानकारी* फैलाई और बेबुनियाद आरोप लगाए। इसी आधार पर कंपनी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर भले ही गिरफ्तारी की बातें चल रही हों, लेकिन FIR दर्ज होना और गिरफ्तारी होना दो अलग-अलग कानूनी प्रक्रियाएं हैं।

गिरफ्तारी होगी या नहीं इसका फैसला पूरी तरह पुलिस जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगा।