उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बिहार विधानसभा के विधायकों के 2 दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन 7 सत्रों में संसदीय परंपरा और विधायी प्रक्रिया की ट्रेनिंग
न्यूज डेस्क
पटना/ बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। बिहार विधानसभा सचिवालय, PRIDE, लोकसभा और BIPARD के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। इसमें कुल 7 सत्र होंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम विधायकों के क्षमता विकास की दिशा में एक अहम कदम है।
उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्यों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं, शिष्टाचार और जनहित के मुद्दों* पर गहन जानकारी दी जाएगी।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से विधायकों को जन समस्याओं को विधानसभा पटल पर प्रभावी ढंग से रखने में मदद मिलेगी। इससे सदन की कार्यवाही और भी बेहतर और जनोन्मुखी होगी।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और नव-निर्वाचित विधायक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

