पंचायत में मनरेगा की जांच PO और पूरी टीम रही मौजूद
न्यूज डेस्क
मधुबनी /लदनिया प्रखंड अंतर्गत गीधवास पंचायत एवं अन्य पंचायतों में मनरेगा योजनाओं की जांच की गई। बतादे की मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अपने पूरी टीम के साथ पंचायत में चल रहे और पूरे हो चुके मनरेगा कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।
खासकर मजदूरों की उपस्थिति, मस्टर रोल, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की बारीकी से जांच की गई।
स्थानीय लोगों और मजदूरों से भी योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मनरेगा में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

