BDO की प्रेमिका निकली महिला SI दहेज हत्या केस में मुजफ्फरपुर पुलिस ने बेगूसराय की अनु कुमारी को सीतामढ़ी से किया गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क
दरभंगा /मुजफ्फरपुर / मिठनपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित दहेज हत्या मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता मिली है।
पहले इस मामले में जाले के प्रखंड विकास पदाधिकारी BDO मनोज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब जांच के दौरान पुलिस ने उनकी कथित प्रेमिका बेगूसराय जिला बल में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक SI अनु कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों ने आवेदन में आरोप लगाया था कि BDO मनोज कुमार का एक अन्य महिला से प्रेम संबंध था, जिसके कारण मृतका को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।पूछताछ में SI अनु कुमारी का नाम सामने आया। इसके बाद विशेष टीम ने उन्हें सीतामढ़ी स्थित उनके पैतृक आवास से गिरफ्तार कर लिया।
अब तक 2 गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक 2 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं BDO मनोज कुमार और SI अनु कुमारी।पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।इस गिरफ्तारी के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

