बिहारसमस्या

थरहेसरी मुहल्ले में 2-3 फीट पानी लगा , सरकारी नाला पर अतिक्रमण , मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, बच्चों-बुजुर्गों की तबीयत खराब

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/ रहिका प्रखंड के थरहेसरी मुहल्ला, वार्ड संख्या-09 के सैकड़ों लोग पिछले कई वर्षों से भीषण जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। मुख्य रास्ते पर 2 से 3 फीट तक पानी जमा रहने के कारण लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित है।वार्डवासियों ने BDO रहिका को लिखित आवेदन देकर सरकारी नाला से अतिक्रमण हटाने और स्थायी जल निकासी की मांग की है।

क्या है समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुहल्ले में स्थित सरकारी नाला पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर घर बना लिया है*। इसी कारण बारिश का पानी किंग कैनाल तक नहीं जा पाता और पूरे मुहल्ले में भर जाता है।

आवेदन में कहा गया है कि आपातकाल में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत होती है। समय पर इलाज नहीं मिलने से कई लोगों की मौततक हो चुकी है। जलजमाव और गंदगी के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोज परेशानी उठानी पड़ती है।

वार्डवासियों की मांग
वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत स्थल निरीक्षण कराया जाए, नाला को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और उसे किंग कैनाल से जोड़कर स्थायी निकासी की व्यवस्था की जाए।