बिहारस्वास्थ्य

बिहार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का एक्शन PMCH के डॉक्टर सरफराज आलम मुजफ्फरपुर ट्रांसफर मिली थीं गंभीर शिकायतें

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार लगातार सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों पर एक्शन भी जारी है। इसी कड़ी में मंत्री ने PMCH यानी पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग में तैनात डॉ. सरफराज आलम पर बड़ी कार्रवाई की है।स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. सरफराज आलम को PMCH से हटाकर मुजफ्फरपुर स्थानांतरित कर दिया है। डॉक्टर के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिली थीं। प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाए जाने के बाद विभाग ने तुरंत ट्रांसफर का आदेश जारी किया।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पिछले कई दिनों से राज्य के अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। उनका साफ कहना है ।मरीजों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी,पिछले हफ्ते भी उन्होंने कई जिलों के सदर अस्पतालों में बिना सूचना पहुंचकर स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था जांची थी। कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर निलंबन और शो-कॉज की कार्रवाई भी हुई है।

PMCH बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां डॉक्टरों की कमी, लंबी लाइन और इलाज में देरी को लेकर मरीज अक्सर शिकायत करते हैं। सर्जरी विभाग में खासतौर पर ओटी शेड्यूल और मरीजों से व्यवहार को लेकर शिकायतें आ रही थीं। इसी के बाद विभागीय जांच हुई और डॉ. सरफराज आलम का ट्रांसफर किया गया।स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मंत्री ने सभी सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि मरीजों की सुविधा पहली प्राथमिकता हो। औचक निरीक्षण और बढ़ाए जाएंगे।