बड़ी खबरेबिहार

थाने में दलाली का काला खेल बेनकाब दलाल के बैग से मिलीं तीन थानों की केस डायरी 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अरुण कुमार सिंह 

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोशी प्रमंडल के सहरसा जिले में पुलिस विभाग के भीतर चल रहे कथित दलाली सिंडिकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। सलखुआ थाना में केस डायरी की सौदेबाजी और पैरवी के खेल का पर्दाफाश होने के बाद कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक ने खुद औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। इस दौरान एक कथित दलाल को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से तीन अलग-अलग थानों की मूल केस डायरी, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सलखुआ थानाध्यक्ष समेत सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के 10 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पुलिस मुख्यालय, पटना को सूचना मिली थी कि सहरसा जिले के सलखुआ थाना में सतीश कुमार नाम का एक कथित दलाल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक रविता कुमारी के माध्यम से थाने में पैरवी और दलाली का सिंडिकेट चला रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि उसका भाई चंद्रकिशोर रजक मादक पदार्थों के सिंडिकेट से भी जुड़ा हुआ है। इसी इनपुट के आधार पर कोशी क्षेत्र के डीआईजी डॉक्टर कुमार आशीष ने 2 जुलाई 2026 को स्वयं सलखुआ थाना का निरक्षण किया।

औचक निरीक्षण के दौरान जांच में यह पुष्टि हुई कि थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और कथित दलाल सतीश कुमार के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को और तेज कर दिया।