बड़ी खबरेउत्तर प्रदेश

स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत अन्य घायल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

यूपी/मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी एक ही परिवार पर बुधवार देर रात लौटते समय दर्दनाक हादसे ने कहर बरपा दिया। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से पूरे कस्बे में शोक व्याप्त हो गया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी दुर्गेश गुप्ता उर्फ मुन्नू गुप्ता (55) अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी, बड़े बेटे अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता तथा अन्य परिजनों के साथ दिल्ली में अपनी छोटी बेटी के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार बुधवार शाम को दिल्ली से स्कॉर्पियो से वापस सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुआ। देर रात अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास उनकी स्कॉर्पियो की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दुर्गेश गुप्ता (55), उनकी बेटी पिंकी गुप्ता (30) तथा नातिन परी गुप्ता (8) की मौके पर ही मौत हो गई।