किसान का ट्रैक्टर-रोटावेटर चोरी, तीन दिन बाद थाने में FIR दर्ज
सूरज कुमार सिंह
मधुबनी/लदनियां थाना क्षेत्र के NH 227 के सटे कमतोलिया गांव वार्ड नं0 11 निवासी किसान रंजीत कुमार यादव के घर के दरवाजे से ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी हो गया। पीड़ित किसान ने लदनियां थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने केस दर्ज कर जांच ASI मनीष कुमार को सौंपी है।
क्या है पूरा मामला
रंजीत कुमार यादव, उम्र 32 वर्ष, पिता राजेश्वर यादव ने आवेदन में बताया कि 29.06.26 को खेत जोताई के बाद रात 8 बजे उन्होंने स्वराज ट्रैक्टर 735XT, रजि0 नं0 BR32GC0860, चेचिस नं0 MBNCB48NFSTK18336, इंजन नं0 DB1105SHK36781 को रोटावेटर समेत दरवाजे पर लगाया और सो गए। रात 12 बजे बाथरूम के लिए उठे तो ट्रैक्टर वहीं था। लेकिन 30.06.26 की सुबह 5 बजे उठे तो ट्रैक्टर-रोटावेटर गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला।
पुलिस ने दर्ज किया केस
लदनियां थाना में 01.07.2026 को केस नं0- 271/26, U/S- 303(2) BNS के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। SHO, लदनियां ने हस्ताक्षर कर FIR की पुष्टि की है। ASI मनीष कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है।
किसान की अपील
पीड़ित रंजीत कुमार यादव ने थानाध्यक्ष से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि खेती के सीजन में ट्रैक्टर चोरी होने से भारी नुकसान हुआ है। मोबाइल नं0- 7070499563 पर संपर्क किया जा सकता है।

