बिहारक्राइम

बिहार शिक्षा विभाग के अवर सचिव अमोद मिश्रा ₹20,000 घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही बिहार सरकार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक और बड़ी सफलता दिलाई है। शिक्षा विभाग, बिहार के अवर सचिव अमोद मिश्रा को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है ।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि अवर सचिव अमोद मिश्रा किसी शैक्षणिक कार्य के लिए फाइल क्लियर करने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया।  पटना स्थित कार्यालय में ₹20,000 लेते ही टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

अमोद मिश्रा शिक्षा विभाग में अवर सचिव के पद पर तैनात थे। उन पर विभागीय कार्यों में जानबूझकर देरी कर रिश्वत मांगने के कई आरोप थे। निगरानी टीम ने रासायनिक लेप लगे नोट बरामद किए हैं। पीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो*ल के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। सरकार का संदेश साफ है ,रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे अधिकारी किसी भी पद पर हो भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। निगरानी ब्यूरो ने जून महीने में यह तीसरी बड़ी गिरफ्तारी की है।

इससे पहले राजस्व विभाग के CO और नगर निगम के इंजीनियर को भी रिश्वत लेते पकड़ा गया था। ब्यूरो ने आम लोगों से अपील की है कि रिश्वत मांगने की शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराएं।