कोढ़ा में जमीन विवाद मां-बेटी से मारपीट लज्जा भंग 1 लाख के जेवर लूटे ब्लेड से हमला मेडिकल रिपोर्ट में फिजिकल असॉल्ट रहते हुए मामला दर्ज नहीं
न्यूज डेस्क
कटिहार/थाना कोढ़ा क्षेत्र के चरखी नारायणपुर, वार्ड-10 में 21 जून 2026 की शाम 5:30 बजे पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर मीना देवी, उनके बेटे सतवीर चौधरी और बेटी लक्ष्मी कुमारी के साथ बर्बर मारपीट की गई। महिला की लज्जा भंग कर 1 लाख से अधिक के सोने के जेवर लूटे गए। पीड़िता ने कोढ़ा थाना प्रभारी को आवेदन देकर 8 लोगों के खिलाफ BNS 2023 के तहत FIR की मांग की है।
मीना देवी पति भोला चौधरी ने बताया कि वह बेटे-बेटी के साथ पैतृक जमीन पर गई थीं। वहां तीर्थलाल साह, राजेश साह, पप्पू साह, दुखन साह, पद्दू साह, रितेश साह, भोला चौरसिया और संतोष यादव पहले से अवैध कब्जा कर ईंट गिरा रहे थे। विरोध पर सभी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
आवेदन के अनुसार संतोष यादव ने हाथ पकड़कर गाली दी । राजेश साह और रितेश साह ने कपड़े फाड़ दिए जिससे लज्जा भंग हुई। पद्दू साह ने ब्लेड से हमला किया और चिल्लाकर कहा साली को गर्दन ही काट देते हैं। गिरने के दौरान कान का कुंडल, मंगलसूत्र, सोने का कुंडल – कुल 1 लाख से अधिक के जेवर छीन लिया।
पप्पू साह ने बेटी लक्ष्मी कुमारी 22 वर्ष को जमीन पर पटककर मारा। दुखन साह ने कहा – इसको भी नंगा करो । बचाने आए बेटे सतवीर चौधरी पर भोला चौरसिया ने बांस से सिर पर और तीर्थलाल साह ने डंडे से हाथ पर वार किया। पद्दू साह ने ब्लेड से सतवीर के सिर और हाथ पर हमला किया।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, बिनोदपुर, कोढ़ा की क्रमांक 4601, दिनांक 21/06/26, समय 7:00 PM की पर्ची में लक्ष्मी कुमारी पिता भोला चौधरी का इलाज दर्ज है। डॉक्टर ने Physical Assault और c/o Backache लिखा है। Inj Diclovar, T. Pan 40, T. Ibu दवाएं दी गईं। यह घटना के 1.5 घंटे बाद का इलाज है जो आवेदन के दावों से मेल खाता है।
अभियुक्तों ने कहा साले को इतना मारो कि डॉक्टर भी न खोज पाए और जान भी चली जाए। पीड़िता का आरोप है कि अभी भी धमकी मिल रही है कि पुलिस में गए तो जान से मार देंगे और जमीन हड़प लेंगे। पूरा परिवार दहशत में है।

