मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय : डॉ प्रेम कुमार।। 2.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार विधान सभा एवं ब्रह्मकुमारीज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान : डॉ० प्रेम कुमार
न्यूज देशक
बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क एवं संवाद अभियान के तहत गया नगर के विभिन्न वार्डों में आयोजित बैठकों में भाग लिया तथा आमजनों से संवाद स्थापित कर सरकार के कार्यों की जानकारी दी।
इस क्रम में वार्ड संख्या 14 के लहेरिया टोला में नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त मां दुखहरनी रोड (वार्ड संख्या 14), वार्ड संख्या 17 स्थित राजकुमार जी के पाइप दुकान, वार्ड संख्या 16 स्थित अजातशत्रु होटल तथा वार्ड संख्या 18 में कौशलेंद्र प्रताप सिंह जी के आवास पर आयोजित बैठकों में भी उन्होंने भाग लिया।
इसके पश्चात गया टाउन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा गया नगर पश्चिम मंडल-1 के विभिन्न वार्डों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में डॉ प्रेम कुमार ने आमजनों को संबोधित किया। उन्होंने वार्ड संख्या 1 खरखुरा में बंटी वर्मा जी के यहां, वार्ड संख्या 27 धनिया बगीचा में मनोज पासवान जी के यहां, वार्ड संख्या 2 में मंडल अध्यक्ष सूरज राणा जी के यहां तथा वार्ड संख्या 3 में अजय गुप्ता जी के यहां आयोजित बैठकों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा तथा नागरिकों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
अपने संबोधन में डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। गरीबों के लिए आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुरक्षा, किसानों के लिए सम्मान निधि, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आज देश का प्रत्येक वर्ग केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।
कार्यक्रमों में प्रेम सागर,नीरज निश्चल,सूरज राणा, कृष्णा साहू,वाहिद अली,देवानंद पासवान,बंटी कुमार,राजू पटेल सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
2. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार विधान सभा एवं ब्रह्मकुमारीज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान : डॉ० प्रेम कुमार
बिहार विधान सभा की उपस्थिति में बिहार विधान सभा परिसर स्थित औषधीय वाटिका में प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और जीवन पद्धति का अमूल्य उपहार है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद योग वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति में आत्मविश्वास, एकाग्रता, सकारात्मक सोच और कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव और असंतुलित दिनचर्या के बीच योग स्वस्थ जीवन का सशक्त माध्यम है। योग हमें संयम, अनुशासन और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलने की सीख देता है।
डॉ. प्रेम कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और स्वस्थ जीवन का संकल्प होना चाहिए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों और समाज के हर वर्ग में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। योग हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से संवेदनशील बनाता है।
अंत में उन्होंने कहा कि योग भारत की वह अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वयं से जोड़ती है और संपूर्ण मानवता को स्वस्थ, शांत एवं समृद्ध जीवन का संदेश देती है। आइए, हम सभी योग को अपनाकर स्वस्थ बिहार और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की माननीया मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता, माननीय सदस्यगण श्री रामानंद मंडल, श्री राजेश कुमार मंडल, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार, ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम समन्वयक श्री बी. के. संजय, योग प्रशिक्षक श्री बीके साक्षी, राजयोगिनी बीके अनीता एवं सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव श्रीमती पूनम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का लाभ उठाया ।

