अनूप कुमार को विदाई मुकुल रंजन बने नए थानाध्यक्ष BDO-CO रहे मौजूद
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियाँ थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अनूप कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवपदस्थापित थानाध्यक्ष श्री मुकुल रंजन कुमार सिंह ने लदनियाँ थाना का पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर, अंचलाधिकारी राजीव कुमार रंजन, महथा सरपंच प्रतिनिधि सरोज कुमार, लदनियाँ पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी-कर्मी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने अनूप कुमार को अंगवस्त्र और बुके देकर भावभीनी विदाई दी।
उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष अनूप कुमार के कार्यकाल की सराहना की। BDO राकेश ठाकुर ने कहा कि अनूप जी के कार्यकाल में थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसंवाद बेहतर हुआ। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवपदस्थापित थाना अध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था मेरी प्राथमिकता होगी। जनता से सीधा संवाद कायम रहेगा।उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
CO राजीव कुमार रंजन ने कहा पुलिस-पब्लिक समन्वय से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। नए थानाध्यक्ष से यही उम्मीद है। महथा सरपंच प्रतिनिधि सरोज कुमार ने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और नशा कारोबार पर रोक लगाने की मांग रखी।

