बांकीपुर उपचुनाव शुरुआती रुझानों पर तेज प्रताप का वार भाजपा को करारी हार नितिन नबीन भी सीट नहीं बचा सके
कृष्णा कुमार
पटना/बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के बीच राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को बांकीपुर में करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी अपनी विधानसभा सीट नहीं बचा सके। उन्होंने इसे भाजपा के अहंकार की हार बताया।
तेज प्रताप ने कहा कि बांकीपुर का नतीजा इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है और जनादेश ही सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा 35 साल से भाजपा का गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। यह सिर्फ एक सीट की हार नहीं है, बल्कि भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश है।
राजद नेता ने यह भी कहा कि बांकीपुर से मिला यह संदेश आने वाले समय में पूरे बिहार की राजनीति को प्रभावित करेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता अब विकास और रोजगार के मुद्दे पर वोट कर रही है।

