नौकरीबिहारशिक्षा

बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली सफलतापूर्वक संपन्न

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल गए हैं। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। किसी भी केंद्र से किसी अनहोनी की खबर अभी तक नहीं मिली है।

उसके बाद अब दूसरी पाली के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए व्यवस्था कर दिया है। जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर रोक है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे शुरू होगी। ये परीक्षा पांच बजे खत्म होगी।