प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! ससुराल में नवविवाहिता को मारी गोली
राम कुमार सिंह
दरभंगा / कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय साक्षी कुमारी की उसके ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि साक्षी ने अपने चचेरे भाई शिशिर भारद्वाज से प्रेम विवाह किया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 20 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था और बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
परिजनों का आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर साक्षी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति समेत ससुराल के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

