बाबूबरही की मुरहदी-तिरहुता पंचायत से निकलकर MLC तक का सफर पूरे मिथिलांचल के लिए गौरव का क्षण
रामकुमार यादव
बिहार विधान परिषद की सदस्य निर्वाचित होने पर डॉ. भारती मेहता को पूरे मिथिलांचल की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
बाबूबरही प्रखंड के मुरहदी एवं तिरहुता पंचायत से जुड़ी डॉ. भारती मेहता का MLC बनना सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं है। यह मिथिला की बेटियों के सपनों की उड़ान है। आपकी इस उपलब्धि ने मधुबनी जिले सहित पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।
डॉ. मेहता का जीवन शिक्षा, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण के प्रति समर्पण की मिसाल है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उच्च सदन तक पहुंचना हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगा। आपने साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. भारती मेहता जमीन से जुड़ी नेता हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपके अनुभव से मधुबनी-मिथिला के विकास को नई दिशा मिलेगी। तिरहुता-मुरहदी की जनता आज गर्व से कह रही है ।
MLC निर्वाचित होने की खबर के बाद से ही बाबूबरही, मधुबनी समेत पूरे मिथिलांचल में जश्न का माहौल है। सामाजिक संगठन, महिला समूह और युवाओं ने सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
मां जानकी की कृपा आप पर बनी रहे। मिथिला की आवाज अब विधान परिषद में और बुलंद होगी।

