20 जून के आसपास संभावित मोदी कैबिनेट के फेरबदल में उपेंद्र कुशवाहा को शामिल किया जा सकता
न्यूज डेस्क
पटना / खबर के मुताबिक 20 जून के आसपास संभावित मोदी कैबिनेट के फेरबदल में उपेंद्र कुशवाहा को शामिल किया जा सकता है। कुशवाहा ईससे पहले 2014 की मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं।
अंदरखाने में चर्चा है कि भाजपा ने कुशवाहा को नया ऑफर दिया है। कहा गया है कि आप पटना का मोह छोडिए और मोदी कैबिनेट में शामिल हो
जाइए।
सियासी गलियारे की चर्चा की मानें तो पार्टी का विलय और बेटे को भाजपा के सिंबल पर MLC बनाने के ऑफर को ठुकराने के बाद भाजपा कुशवाहा से नाराज है। हालांकि, दिल्ली पहुंचने के बाद कशवाहा लगातार सिचुएशन को कंट्रोल करने का प्रयास कर रहे हैं
संभव है कि अगले दो सप्ताह में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के लिए बीच का रास्ता निकल सकता है।

