बिहार

राजद का धरना-प्रदर्शन में केन्द्र व राज्य को उखाड़ फेंकने

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

बिहटा / बिहटा प्रखण्ड राजद द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन सफल आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड राजद अध्यक्ष राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव ने की तथा संचालन महासचिव अशोक यादव ने किया।राजद के युवा नेता सह प्रखंड प्रतिनिधि मुकेश यादव ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, छात्रों, व्यवसायियों सहित समाज के हर वर्ग के लोगों का मिले व्यापक समर्थन ने साबित कर दिया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति से जनता त्रस्त है। ऐसे हर हाल में उखड़ फेकना हैं।

अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि एनडीए की केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। राज्य की जनता समय आने पर सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से मुहतोड़ जवाब देगी। अशोक कुमार ने कहा किबबिहटा प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया और धरना में उपस्थित साथियों नारेबाज़ी करते हुए सरकार इस्तीफे की मांग की।संबोधित करने वाले में वकील यादव, अशोक हिंदुस्तानी, मदन मस्तान, अशोक यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।