एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया के सदस्य सौरव कुमार ने एक गरीब महिला को नि:शुल्क राशन कार्ड उपलब्ध कराया ।। 2 . जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक
सौरव कुमार की रिपोर्ट
लखीसराय जिला अंतर्गत नगर परिषद वार्ड नंबर 33 काली पहाड़ी पानी टंकी के पास एक गरीब महिला कुसुम देवी का राशन कार्ड उपलब्ध नहीं रहने के कारण पिछले एक साल से राशन से वंचित थी | महिला के आग्रह पर जैसे ही यह जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया ऑर्गेनाइजेशन कमिटेड बाय सेंट्रल विजिलेंस एंड ह्यूमन राइट्स कमीशन के सदस्य सौरव कुमार को मिली तो सौरव कुमार ने 48 घंटे के अंदर अपने निजी खर्चे से उस परिवार को ऑनलाइन राशन कार्ड निकाल कर उनके घर पर बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध करा दिया है | अब वह गरीब परिवार सरकारी राशन उठाने के पात्र हो गई है | परिवार के सदस्य ने एसीबीआई सदस्य सौरव कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने बिना पैसा लिए बल्कि अपने निजी खर्चे से फ्री में राशन कार्ड उपलब्ध कराकर हमारे घर में पंहुचा दिया इसके लिए मैं आपके टीम का सदैव आभारी रहूँगा | एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया के सदस्य सौरव कुमार ने कहा कि ऐसीबीआई भ्रष्टाचार को रोकने के साथ साथ समाज के जनकल्याण कार्यों में भी सदैव तत्पर रहते हैं |
2. जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक
लखीसराय/समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गईबैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला कृषि कार्यालय, मिट्टी जांच कार्यालय, उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, सांख्यिकी विभाग, आत्मा, मत्स्य विभाग, गव्य विकास विभाग तथा वन प्रक्षेत्र कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
अधिकारियों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों की संख्या, लक्ष्य एवं उपलब्धि सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों द्वारा किए गए कार्यों का नियमित भ्रमण एवं भौतिक सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने तथा अधिकाधिक किसानों एवं लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं संबद्ध योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

